{"_id":"69f10d4028f2dad3630c4723","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-170175-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लापता सब्जी व्यापारी का शव गंगनहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लापता सब्जी व्यापारी का शव गंगनहर में मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। तीन दिन से लापता सब्जी व्यापारी पंकज खुराना (52) का शव कुतुबपुर गंगनहर झाल में मिला। परिजनों में शोक छाया है।
तीन दिन पहले रविवार की सुबह करीब नौ बजे कस्बे की पंजाबी कॉलोनी निवासी सब्जी व्यापारी पंकज खुराना घर से सत्संग में जाने की बात कहकर अपनी मोपेड से घर से निकले थे। उसी समय से वह लापता हो गए थे। सोमवार को उनकी मोपेड कुतुबपुर गंगनहर झाल से बरामद हुई थी। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसी समय से लापता व्यापारी की कुतुबपुर गंगनहर में तलाश कर रही थी।
मंगलवार को पंकज खुराना का शव गंगनहर झाल से बरामद हो गया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया था। पुलिस का कहना है कि गंगनहर के समीप एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में पंकज खुराना मोपेड सहित गंगनहर में गिरते हुए दिखाई दिए थे। सोमवार को उनकी मोपेड गंगनहर से बरामद हो गई थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि व्यापारी पंकज खुराना सत्संग में जाते समय घर से गंगनगर में पूजा की सामग्री सिलाने के लिए लेकर गए थे। अब उनका शव मिला है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X