{"_id":"69f10d0e835ca388090c60ed","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-170184-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क दुर्घटना में सब्जी विक्रेता सहित दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क दुर्घटना में सब्जी विक्रेता सहित दो युवकों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुजफ्फरनगर की भरतिया कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय अंकुर कश्यप सहित दो लोगों की हादसे में मौत हो गई। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मुजफ्फरनगर की भरतिया काॅलोनी निवासी सब्जी विक्रेता 35 वर्षीय अंकुर कश्यप सोमवार की रात अपनी बाइक पर मुजफ्फरनगर से उत्तराखंड ज्वालापुर अपने भाई के पास जा रहा था। जब वह रात करीब 10 बजे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव भैंसानी कट के पास पहुंचा तो उसकी बाइक हाईवे पर जा रहे एक व्यक्ति से टकरा गई। इसमें वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां पर डॉक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते अंकुर कश्यप को मेरठ रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान मंगलवार सवेरे उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस से जानकारी पाकर मंगलवार सवेरे अंकुर कश्यप के परिजन मेरठ पहुंचे। मेरठ मेडिकल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अंकुर के शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुरकाजी पुलिस ने बताया कि हादसे में एक युवक की जिला अस्पताल व दूसरे की मेरठ अस्पताल में मौत हुई है। मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में मृत घोषित किए गए युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तीन दिन तक शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जाएंगे। शिनाख्त न होने पर तीन दिन बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X