सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Former Union Minister Uma Bharti falls ill; condition worsens in Muzaffarnagar while returning to Delhi

UP: पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती हुईं बीमार, हरिद्वार से दिल्ली लौटते समय मुजफ्फरनगर में बिगड़ी तबीयत

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 16 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की सीएमओ ने जांच कराई तो उनका बीपी हाई आया और पैरों में सूजन देखी गई। उपचार के बाद उन्हें दिल्ली रवाना किया गया। 

UP: Former Union Minister Uma Bharti falls ill; condition worsens in Muzaffarnagar while returning to Delhi
उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को हरिद्वार से दिल्ली लौटते समय रास्ते में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के संधावली में उनकी गाड़ी को एक पेट्रोल पंप पर रोका गया, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया।



 

मंगलवार दोपहर साध्वी उमा भारती अपने काफिले के साथ दिल्ली की ओर अग्रसर थीं। छपार क्षेत्र के पास पहुंचते ही उन्होंने अस्वस्थता महसूस की। इसकी सूचना तुरंत पुलिस एस्कॉर्ट के माध्यम से कंट्रोल रूम को दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच, संधावली बाईपास पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर उनके काफिले को लगभग 15 मिनट के लिए रोका गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि उमा भारती का ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़कर 164 तक पहुंच गया था और उनके पैरों में सूजन भी देखी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के उपरांत, उमा भारती दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
 
विज्ञापन

सीओ नई मंडी, राजू कुमार साव ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तबीयत खराब होने के कारण पूर्व मंत्री की गाड़ी को कुछ देर के लिए संधावली के पास रोका गया था। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस और टीम भी मौके पर मौजूद रही। प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने काफिले के साथ आगे बढ़ गईं।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, निबंधन कार्यालयों में तालाबंदी, दो दिन रजिस्ट्री कार्य ठप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed