{"_id":"6a86f612c216af180e03d1da","slug":"wrestlers-showed-their-skills-in-the-tehsil-level-wrestling-competition-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1008-178682-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तहसील स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाए दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। रामपुर स्थित गुरु बिरजानंद इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालय बालक शैक्षिक कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छह कॉलेजों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया और अपना दमखम दिखाया।
शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अमित रावल और कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि अमित रावल ने पहलवानों को खेल भावना के साथ कुश्ती के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने कहा कि खिलाड़ी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
कुश्ती में दर्जनों पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। जनता जनार्दन इंटर कॉलेज बसेडा, जनता इंटर कॉलेज पचेंडा, एमएम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर और केके इंटर कॉलेज बघरा के पहलवानों ने इसमें हिस्सा लिया। शारीरिक शिक्षक हंस कुमार, ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी विजेता पहलवान अब जनपद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता शाहपुर के अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में होगी।
एनएफसी प्रभारी प्रमोद कुमार, डॉक्टर अनिल बालियान, जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, विपिन त्यागी, अमित कुमार, गया प्रसाद, शिवम रावल, वरुण मलिक, रामकरण, अनिल खतियान और सिद्धार्थ आर्य का भी योगदान रहा।