{"_id":"69c449537629b47c730e1ccc","slug":"a-laborer-was-hit-by-a-container-died-and-his-companion-was-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156155-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कंटेनर की चपेट में आया मजदूर, मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कंटेनर की चपेट में आया मजदूर, मौत, साथी घायल
विज्ञापन
इंस्पेक्टर क्राइम से नोकझोंक करता तीमारदार -संवाद
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
कार व ई-रिक्शा की टक्कर में दंपती सहित पांच घायल, हंगामा, इंस्पेक्टर क्राइम से नोकझोंक
पूरनपुर। मजदूरी पर धान की रोपाई करने जा रहे बाइक सवार गांव चंदुइया निवासी भुजंगो सरकार (50) की सीएनजी कंटेनर की चपेट में आकर मौत हो गई। उनका साथी गोपाल सरकार (27) गंभीर घायल हो गया। एक अन्य हादसे में कार- ई रिक्शा की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इलाज में लापरवाही के आरोप पर सीएचसी में हंगामा किया गया। हंगामा करने वाले और क्राइम इंस्पेक्टर में नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने हंगामा करने के आरोपी को समझाकर शांत कर दिया।
सीएनजी कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत और साथी के घायल होने की घटना बंडा हाईवे पर गांव घाटमपुर के समीप हुई। घुंघचाई थाना के गांव चंदुइया निवासी अमिनेश सरकार ने बताया कि उसके पिता भुजंगो सरकार गांव के गोपाल सरकार के साथ बाइक से मजदूरी पर धान की रोपाई करने जा रहे थे। गांव घाटमपुर के समीप हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से हादसा हो गया। उसके बाद चालक कंटेनर को लेकर भाग गया। इसके बाद घायलों को सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सक ने भुजंगो को मृत घोषित कर दिया। गोपाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अमिनेश सरकार की ओर से कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
उधर, कार और ई-रिक्शा की टक्कर भी बंडा हाईवे पर राज्य भंडारण निगम गोदाम के समीप हुई। बंडा की ओर से आ रहे ई-रिक्शा और पूरनपुर की ओर से जा रही कार की टक्कर में ई-रिक्शा सवार बंडा थाना के गांव नवादा निवासी पट्टे सिंह, अनुज कुमार और उनकी पत्नी धनदेवी, कार चालक पीलीभीत के मोहल्ला केसरी सिंह निवासी हिमांशू और उनकी पत्नी आकांक्षा समेत पांच लोग घायल हो गए। आकांक्षा को छोड़कर अन्य घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने किया हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
पूरनपुर। ई-रिक्शा और कार की टक्कर में घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सक सूरज पांडेय ने टीम के साथ घायलों का इलाज शुरू किया। इस दौरान घायल अनुज के रिश्तेदार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक को खरी खोटी सुनाई। इंस्पेक्टर क्राइम के समझाने पर हंगामा करने वाले की उनसे नोकझोंक हुई। हंगामा पर सीएचसी में अतिरिक्त पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे तीमारदार को समझाकर शांत कराया। संवाद
Trending Videos