सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of strangulating a married woman to death, FIR lodged

Pilibhit News: गला दबाकर विवाहिता की हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of strangulating a married woman to death, FIR lodged
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव फाजिलपुर की घटना, आरोपी पुलिस हिरासत में
Trending Videos

पीलीभीत। पूरनपुर के गांव जटपुरा निवासी रामसनेही ने ससुराल में बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।
दर्ज कराई प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में अपनी बेटी रानी देवी की शादी प्रेम कुमार के साथ की थी। विगत चार मार्च की शाम करीब 7:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के नंबर से उनके पास फोन आया कि उनकी पुत्री रानी देवी की मृत्यु हो गई है, तब वह पुत्री की ससुराल के गांव रायपुर उर्फ फाजिलपुर पहुंचे। वहां पता चला कि पुत्री की ससुराल वालों ने दोपहर में गला दबाकर हत्या कर दी। इससे पूर्व भी पुत्री को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री के ससुराल पक्ष ने मृत्यु की कोई जानकारी नहीं दी। पुत्री के दो बच्चे हैं। एक पुत्र चार वर्ष व एक पुत्री छह वर्ष की है। कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने बताया है कि रामसनेही की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed