सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After molesting a girl, angry family members beat up the accused

Pilibhit News: बच्ची से छेड़छाड़ के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 31 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
After molesting a girl, angry family members beat up the accused
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप कॉस्मेटिक सामान की फेरी करने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर लगा। जानकारी पर बच्ची का आक्रोशित पिता परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को पकड़िया मोहल्ला निवासी शिब्बू ठेली पर कॉस्मेटिक का सामान बेचने उनके मोहल्ले में आया था। आरोप है कि उस दौरान उसकी पत्नी और 10 वर्षीय पुत्री ठेली से सामान खरीद रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने बालिका के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। आरोपी घटना के बाद वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि शाम को काम से लौटने पर पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी पति को दी। इससे आक्रोशित पिता अपने परिजनों के साथ आरोपी के घर पहुंचे और आरोपी को पीट दिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। दो समुदायों से जुड़े इस मामले की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी ने भी कोतवाली पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। देर रात तक कोतवाली परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed