फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ARM changed within three months, Pranshu called to Bareilly

Pilibhit News: तीन माह में ही बदले एआरएम, प्रांशु बरेली बुलाए गए

Tue, 15 Sep 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
ARM changed within three months, Pranshu called to Bareilly
पीलीभीत। रोडवेज डिपो में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) के बदलाव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब तीन माह तक सेवाएं देने के बाद एआरएम/केंद्र प्रभारी प्रांशु पाठक को उच्चाधिकारियों ने वापस बरेली बुला लिया है। उनके स्थान पर पूर्व में पीलीभीत डिपो की जिम्मेदारी संभाल चुके विपुल पाराशर को दोबारा एआरएम का दायित्व सौंपा गया है। लगातार कम समय में अधिकारियों के बदलाव से रोडवेज कर्मी भी हैरत में हैं।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले एआरएम विपुल पाराशर को पहले बरेली और बाद में लखनऊ बुलाया गया था। इसके बाद बरेली से प्रांशु पाठक को पीलीभीत भेजा गया था। प्रांशु पाठक अभी डिपो की कार्यप्रणाली और संचालन व्यवस्था को पूरी तरह समझ ही रहे थे कि उन्हें वापस बरेली बुला लिया गया। बताया गया है कि अब उन्हें बरेली रीजन के रुहेलखंड डिपो में केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मूल रूप से बदायूं निवासी विपुल पाराशर को दोबारा पीलीभीत डिपो का चार्ज लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि काफी दिनों से जनता सेवा के अलावा अन्य संचालन की औसत रिपोर्ट मिल रही है। कार्यप्रणाली को नए सिरे से रिवाइज किया जाएगा, ताकि बसों का संचालन नियमित हो सके। नए रूटों पर बसों के संचालन की संभावना को लेकर सर्वे कराया जाएगा। डिपो को मिली नई बसों को भी सर्वे के बाद बेहतर रूटों पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed