फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   17-year-old boy dies under suspicious circumstances in Pilibhit

पीलीभीत: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, 19 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, अज्ञात पर रिपोर्ट

Sun, 18 Oct 2026 04:44 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 18 Oct 2026 04:44 PM IST
सार

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया में शुक्रवार देर रात गन्ने के खेत में पेड़ से 17 वर्षीय किशोर का शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस अफसरों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद वह अंतिम संस्कार के लिए माने। 

विज्ञापन
17-year-old boy dies under suspicious circumstances in Pilibhit
मृतक गजेंद्र का फाइल फोटो, शोकाकुल परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कुरैया नवदिया गांव में गन्ने के खेत में 17 वर्षीय गजेंद्र का शव मिलने के बाद उपजा तनाव रविवार दोपहर समाप्त हो गया। परिजन अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। शनिवार शाम से घर के बाहर वाहन में रखा शव करीब 19 घंटे बाद रविवार दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पिता ओमप्रकाश ने बेटे को मुखाग्नि दी। एहतियातन गांव में रातभर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन


गजेंद्र शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर से लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात गांव से करीब 600 मीटर उत्तर दिशा में गन्ने के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। 
विज्ञापन


शनिवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में आत्महत्या करने की बात सामने आई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव घर के बाहर वाहन में रखा रहा। परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 
रविवार दोपहर सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने मृतक के पिता ओमप्रकाश और भाई सोमपाल से वार्ता की। पिता की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से आहत होकर गजेंद्र ने यह कदम उठाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed