फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman’s body found hanging from a tree 800 metres from her home; couple had a dispute over another woman.

कौशाम्बी : घर से 800 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला महिला का शव, दंपती के बीच किसी महिला को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 18 Oct 2026 06:27 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Oct 2026 06:27 PM IST
सार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव में सुबह एक महिला का शव घर से करीब 800 मीटर दूर बेरिहा तालाब के पास बबूल के पेड़ से लटका मिला। जानकारी होते क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
Woman’s body found hanging from a tree 800 metres from her home; couple had a dispute over another woman.
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव में सुबह एक महिला का शव घर से करीब 800 मीटर दूर बेरिहा तालाब के पास बबूल के पेड़ से लटका मिला। जानकारी होते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

गौसपुर टिकरी निवासी राममनी उर्फ मन्नीलाल सरोज की पत्नी डेबरी उर्फ रामकली (45) रविवार भोर में रोज की तरह शौच के लिए घर से निकली थी लेकिन लौटी नहीं। सुबह धान की कटाई के लिए खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने बेरिहा तालाब के पास बबूल के पेड़ से महिला का शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ सौरभ सामंत, कोतवाली प्रभारी विनीत सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों ने पूछताछ की और मृतका के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार शाम डेबरी और उनके पति के बीच किसी दूसरी महिला को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रविवार सुबह महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि महिला के फंदे से लटककर जान देने की सूचना मिली थी। फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed