सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Direct bus service from Mainpuri to Tanakpur started operating

Pilibhit News: मैनपुरी से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा का शुरु हुआ संचालन

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 18 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service from Mainpuri to Tanakpur started operating
विज्ञापन
पीलीभीत। पूर्णागिरि के मेले को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से लगातार सर्वे किया जा रहा है। ऐसे में डिपो के अफसरों ने पूर्णागिरि मेले को देखते हुए मैनपुरी से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा का संचालन शुरू किया है। इससे यहां से मेले पहुंचने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
Trending Videos

होली होते ही टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि का मेला शुरू हो जाता है। ऐसे में परिवहन विभाग की ओर से तैयारियां भी की जाती हैं। रेल विभाग की ओर से टनकपुर के दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। परिवहन निगम की ओर से भी इस मार्ग पर तैयारियां की जा रही है। डिपो से करीब 113 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों के लिए किया जा रहा है। इसमें करीब पांच बसों का संचालन टनकपुर मार्ग पर किया जा रहा था। मेले को देखते हुए इस मार्ग पर करीब 10 अन्य बसों का संचालन शुरू किया गया। अब इस मार्ग पर करीब 15 बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, अन्य मार्गों पर विभागीय स्तर से सर्वे शुरू कराया गया है। ऐसे में डिपो के अफसरों की ओर से मैनपुरी से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। यह बस सुबह सात बजे मैनपुरी से चलकर फर्रखाबाद, जलालाबाद, कटरा, बरेली और पीलीभीत होते हुए टनकपुर के लिए पहुंचेगी। इसके बाद वहां से वापस में यह बस मैनपुरी बस स्टेशन पर ठहराव करेगी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि मैनपुरी से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा का संचालन शुरू किया गया है। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed