सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   family members blocked the road over the failure to arrest the accused in Pilibhit

Pilibhit News: रवि प्रकाश हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजन, सड़क पर लगाया जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Apr 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत जिले में मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने बुधवार को बीसलपुर-बरेली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। 

family members blocked the road over the failure to arrest the accused in Pilibhit
सड़क पर बैठीं मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोवल के रवि प्रकाश हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने से नाराज परिजनों और रिश्तेदारों ने बुधवार को बीसलपुर-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने रवि का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। इसके बाद वे सड़क से हटे। इस दौरान काफी देर तक जाम लगा रहा। 

Trending Videos

 
करीब पांच दिन पहले हुई मारपीट में गांव गोवल निवासी रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। मंगलवार को बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने सुबह तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी भी दी। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे परिजनों ने अपने गांव के सामने से गुजर रहे बीसलपुर बरेली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने की सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग 
कोतवाल संजीव शुक्ला ने यह कहकर जाम खुलवाने का प्रयास किया कि एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष नामजद आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जाम लगाने वालों का कहना था कि जब तक सब आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक जाम नहीं खोलेंगे। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जाम लगने से बीसलपुर मार्ग और बरेली मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed