{"_id":"65184ec8d852a153ec0afb78","slug":"father-and-son-beaten-up-by-youths-from-other-community-2023-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक निकालने की होड़ में विवाद: पीलीभीत में बाप-बेटे की पिटाई, लगे धार्मिक नारे; भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक निकालने की होड़ में विवाद: पीलीभीत में बाप-बेटे की पिटाई, लगे धार्मिक नारे; भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
सार
हबीबगंज निवासी अनूप कुमार और उसके पिता रामसेवक की दूसरे समुदाय के युवकों ने पिटाई कर दी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने अपने करीबियों को फोन कर बुला लिया। विवाद पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई।
भीड़ को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पूरनपुर में बाइक आगे से निकालने के विवाद पर मोहल्ला हबीबगंज निवासी अनूप कुमार और उसके पिता रामसेवक की दूसरे समुदाय के युवकों ने पिटाई कर दी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने अपने करीबियों को फोन कर बुला लिया। विवाद पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। देर रात तक दोनों पक्षों की भीड़ कोतवाली में जुटी थी।
Trending Videos
कोतवाली गेट पर दोनों ओर से धार्मिक नारे लगाए जाने लगे। हिरासत में लिए गए युवकों को छुड़ाने को पुलिस से नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों की भीड़ को खदेड़ा। देरशाम तक जगह-जगह भीड़ एकत्र होने को लेकर नगर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम को हबीबगंज निवासी अनूप कुमार अपने पिता रामसेवक के साथ बाइक से ट्रैक्टर का सामान लेने नगर में आ रहे थे। शेरपुर रेलवे क्रासिंग पर बाइक के आगे से निकलने पर उसका दूसरे समुदाय के युवक से विवाद हो गया। एकत्र हुए युवकों ने अनूप और रामसेवक की पिटाई कर दी। विवाद पर दोनों पक्षों के लोगों ने अपने परिचितों को फोन कर शेरपुर क्रासिंग पर बुला लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष के तीन युवकों को कोतवाली ले आई। घायल पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। दूसरी ओर दूसरे समुदाय के हाली लाडले, संजय खान, नोमान अली वारसी आदि ने पुलिस पर निर्दोषों को पकड़कर कोतवाली लाने का आरोप लगाया। कोतवाली के बाहर आमने-सामने खड़े दोनों पक्षों की ओर से धार्मिक नारेबाजी होने लगी। युवकों को छुड़ाने की कोशिश में पुलिस ने नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। भारी हंगामा पर पुलिस ने दोनों पक्षों की भीड़ को कोतवाली गेट से खदेड़ दिया। इसके अलावा ब्लाक चौराहा और अन्य स्थानों पर एकत्र भीड़ को पुलिस ने घर जाने को कहा।
शेरपुर रेलवे क्रासिंग पर एक युवक को पीट दिया गया था। भीड़ होने की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल की ओर से तस्दीक करने पर आरोपी युवक को पकडक़र कोतवाली लाई। कोतवाली पहुंचे कुछ लोग हिरासत में लिए युवक को निर्दोष बता रहे थे। दोनों ओर कोतवाली गेट पर एकत्र हुई भीड़ को हटा दिया गया। नगर में पैदल गश्त कराई जा रही है। आलोक सिंह, सीओ पूरनपुर।
आवास के बाहर खड़ी फार्मासिस्ट की स्कूटी में की तोड़फोड़
दो समुदाय में विवाद के बाद कस्बे में स्थिति तनावपूर्ण है। नवनिर्मित महिला अस्पताल के पास बने सरकारी आवास में स्वास्थ्य कर्मचारी रहते हैं। शनिवार रात लगभग 9 बजे फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार की स्कूटी उनके आवास के बाहर खड़ी थी। इस दौरान पहुंचे कुछ युवकों ने उनकी स्कूटी में तोड़फोड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी लगने पर फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिकेत गंगवार को बताया। उसके बाद वह एमओआईसी के साथ कोतवाली पहुंचे और सीओआलोक सिंह से शिकायत की। सीओ और एसडीएम ने फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार के आवास के पास पहुंचकर क्षतिग्रस्त स्कूटी देखी। एक स्वास्थ्य कर्मी की बाइक और तोड़ दी है। एसडीएम सीओ मौके पर हैं। दो वाहनों में तोड़फोड़ की है।