{"_id":"6ade5020225117dcd807a247","slug":"foreign-tourists-arrive-in-ptr-before-the-tourism-session-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171969-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पर्यटन सत्र से पहले पीटीआर पहुंचे विदेशी पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पर्यटन सत्र से पहले पीटीआर पहुंचे विदेशी पर्यटक
Mon, 26 Oct 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र की शुरुआत एक नवंबर से होगी। हालांकि, कुछ पर्यटक उत्सुकतावश अभी से यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं।
रविवार को पीटीआर में कनाडा के किचनर में कार्यरत अंकुश चौहान और दिल्ली निवासी अमित हांडा ने चूका इको स्पॉट और सप्त सरोवर का भ्रमण किया। उन्होंने जंगल के पास सूर्यास्त, खूबसूरत नजारों, भोजन और मेहमाननवाजी की सराहना की। कनाडा से आए अंकुश और उनके दिल्ली के दोस्त अमित ने सप्त सरोवर पर मिले व्यंजनों और आतिथ्य को विशेष रूप से सराहा। अंकुश ने अपने इस अनुभव को शानदार बताया। दोनों पर्यटकों ने दोबारा अपने दोस्तों के साथ यहां आने की इच्छा व्यक्त की है। यह भ्रमण ऐसे समय हुआ है जब चूका या अन्य पर्यटन स्थलों पर औपचारिक शुरुआत नहीं हुई है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया पर्यटकों को कोई समस्या न हो इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए गए है।संवाद