Pilibhit News: युवती को बंधक बनाकर तीन दिन तक किया दुष्कर्म, चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शाहजहांपुर जिले के चार युवकों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद बंधक बनाकर उससे तीन दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। संगीन प्रकरण में बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। सभी आरोपी शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव धीरट के रहने वाले हैं।
पीड़िता की मां ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि वह 17 मई को थाना बिलसंडा क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके में गई। घर में अपने एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई। विवाहिता के अपने मायके जाते ही कुछ लोग उनकी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए। उन लोगों ने तीन दिन तक पुत्री को घर में बंधक बनाकर रखा और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। 19 मई को जब वह अपने मायके से घर लौट कर आई, तब उसे पुत्री के गायब होने की जानकारी हुई।
यह भी पढ़ें- Pilibhit News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद
एक आरोपी ने युवती को घर छोड़ा और भाग गया
परिजनों ने पुत्री की तलाश शुरू की, तभी एक आरोपी उसकी पुत्री को घर लाकर छोड़ने के बाद भाग गया। पुत्री ने पूरे मामले की जानकारी दी। बदनामी होने के डर से प्राथमिकी दर्ज कराने में संकोच किया। बाद में महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया। उसने बृहस्पतिवार को कोतवाली जाकर मामले की नामजद तहरीर दी।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव धीरट निवासी हरिओम, शोभित कुमार, ओम देव और नितेश कुमार को नामजद किया गया है। नितेश को छोड़कर बाकी तीनों आरोपी सगे भाई हैं। कोतवाल ने यह भी बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी गई, लेकिन वे भाग गए।