सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young Man Crushed to Death by Truck in Pilibhit

Pilibhit News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, दर्दनाक हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के बरखेड़ा में बृहस्पतिवार दोपहर एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 25 वर्षीय रोहित की कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 

Young Man Crushed to Death by Truck in Pilibhit
मृतक रोहिता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बा के ब्लॉक तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रक ने बाइक को पीछे से रौंद दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 25 वर्षीय युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बाइक चला रहा उसका साथी बाल-बाल बच गया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos




कॉस्मेटिक दुकान से लौटते समय हुआ हादसा  
जानकारी के अनुसार, गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम डियूरी निवासी सुमित कुमार बृहस्पतिवार सुबह अपने दोस्त रोहित (25 वर्ष) को उसके गांव पतरसिया से साथ लेकर बरखेड़ा कस्बे में आया था। वहां एक कॉस्मेटिक की दुकान पर रुपयों का लेन-देन करने के बाद दोनों दोस्त बाइक से वापस डियूरी लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही उनकी बाइक बरखेड़ा ब्लॉक तिराहे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहा सुमित तो दूर जा गिरा और सुरक्षित बच गया, लेकिन पीछे बैठा रोहित सीधे सड़क पर गिरा और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने जब तक ट्रक को घेरा, तब तक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पास में खड़े एक ई-रिक्शा की मदद से लहुलूहान रोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई।

रुद्रपुर की निजी कंपनी में करता था काम
परिजनों ने बताया कि रोहित रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह बुधवार को ही रुद्रपुर से छुट्टी लेकर अपने गांव आया था और आज इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक सवारों ने सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed