{"_id":"62aad4f9d7eca609580e7be9","slug":"mp-varun-gandhi-wrote-a-letter-to-defense-minister-rajnath-singh-saying-government-should-put-forward-its-stand-on-policy-facts-in-agni-path-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agnipath Scheme: सांसद वरुण गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, कहा-अग्नि पथ योजना में नीतिगत तथ्यों पर अपना पक्ष रखे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agnipath Scheme: सांसद वरुण गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, कहा-अग्नि पथ योजना में नीतिगत तथ्यों पर अपना पक्ष रखे सरकार
Thu, 16 Jun 2022 12:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:30 PM IST
सार
सांसद वरुण ने कहा कि सेना में 15 वर्ष नौकरी कर रिटायर हुए नियमित सैनिकों को भी सेवा में लेने के मामले में कारपोरेट जगत रूचि नहीं दिखाता है। ऐसे में चार वर्ष की अल्पसेवा के बाद इन अग्नि वीरों का क्या होगा? वेतनमान कम होने से इन अग्निवीरों को परिवार चलाने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेरोजगारी के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ट्वीट किया और पत्र भी लिखा। उन्होंने कहा कि 'अग्निपथ' योजना को लेकर देश के युवाओं के मन में कई सवाल हैं। युवाओं को असमंजस की स्थिति से बाहर निकालने के लिए सरकार अतिशीघ्र योजना से जुड़े नीतिगत तथ्यों को सामने रख कर अपना पक्ष साफ करे। जिससे देश की युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग सही दिशा में हो सके।
सांसद वरुण ने कहा कि सेना में 15 वर्ष नौकरी कर रिटायर हुए नियमित सैनिकों को भी सेवा में लेने के मामले में कारपोरेट जगत रूचि नहीं दिखाता है। ऐसे में चार वर्ष की अल्पसेवा के बाद इन अग्नि वीरों का क्या होगा? वेतनमान कम होने से इन अग्निवीरों को परिवार चलाने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन
स्पेशल ऑपरेशन के दौरान विशेष ट्रेनिंग वाले सैनिकों की जरूरत होती है, ऐसे में छह महीने की बेसिक ट्रेनिंग वाले इन सैनिकों से रेजिमेंट की बेसिक रेजिमेंटल संरचना प्रभावित हो सकती है।
इस योजना में युवाओं में 75 प्रतिशत हर चार साल में बेरोजगार हो जाएंगे। यह संख्या प्रति वर्ष बढ़ेगी और असंतोष पैदा होगा। उन्होंने पत्र में उन युवाओं के बारे में भी सोचने का सुझाव दिया है जो कोरोना की वजह से दो वर्ष भर्ती न होने के कारण अपनी भर्ती वाली उम्र पार कर चुके हैं।