{"_id":"6a861248883d36ee67050f5c","slug":"sushils-drug-addiction-and-a-dispute-over-unpaid-debt-claimed-shripals-life-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-166925-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सुशील की नशे की लत और उधारी की रंजिश ने ली श्रीपाल की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सुशील की नशे की लत और उधारी की रंजिश ने ली श्रीपाल की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। नरायनपुर गांव में दुकानदार श्रीपाल की जान आरोपी सुशील उर्फ भोला की नशे की लत और उधारी की रंजिश में चली गई। मंगलवार रात उधारी खाता बंद करने की बात से आरोपी बौखला गया और घर जाकर लोहे की रॉड लेकर दोबारा पहुंचा और श्रीपाल पर प्रहार कर दिए। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में कमर के नीचे दो प्रहार किए जाने और पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है।
नरायनपुर गांव के लोगों की मानें तो सुशील नशे का आदी है। शराब का अत्यधिक सेवन कर न सिर्फ गांव बल्कि घर में भी विवाद करता था। यह भी सामने आया कि दो माह पहले श्रीपाल की दुकान पर उधार सामान देने को लेकर सुशील उर्फ भोला से विवाद हुआ था। बात बढ़ने पर मामला पुलिस तक पहुंचा था। बाद में गांव के लोगों और रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। बताया जाता है कि आरोपी ने माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद विवाद की टीस बनी रही।
मंगलवार रात एक बार उधार सिगरेट देने के बाद सुशील कुछ समय बाद दोबारा श्रीपाल की दुकान पर पहुंचा। श्रीपाल के उधारी खाता बंद करने की बात कहने पर वह बौखला गया। घर आकर उसने लोहे की रॉड उठाई और दुकान पर पहुंचकर श्रीपाल पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। श्रीपाल के घर में भागने पर भी आरोपी नहीं माना। परिजन के आने पर आरोपी वहां से भागा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रात को ही तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
-- --
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
श्रीपाल की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। उनके छह पुत्रियां और एक पुत्र है। हमले के बाद परिवार के लोग सहमे हुए हैं। गांव में उनका परिवार अपनी जाति का अकेला परिवार बताया जाता है। घटना के बाद पुलिस की सक्रियता से फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। संवाद
-- --
पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस रंजिश समेत अन्य बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया गया है।