सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders took to the streets to protest against smart meters, demonstrations took place across the district.

Pilibhit News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, जिलेभर में प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 01 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Traders took to the streets to protest against smart meters, demonstrations took place across the district.
उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के बैनर तले स्मार्ट मीटर का विरोध जताते व्यापारी। स्रोत सोशल मीड
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर जिलेभर में एक साथ प्रदर्शन कर व्यापारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच और लगाने पर रोक की मांग उठाई।
Trending Videos

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष एमए जिलानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील और ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक व्यापारी सड़कों पर उतरे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में व्यापारी जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इस दौरान एमए जिलानी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।
उनका आरोप है कि इन मीटरों की रीडिंग सामान्य से अधिक आ रही है, इससे बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है। व्यापारियों ने मांग की कि जब तक स्मार्ट मीटरों की तकनीकी शुद्धता की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक उनकी स्थापना पर तत्काल रोक लगाई जाए।
इसके अलावा व्यापारियों ने कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी का मुद्दा भी उठाया।
---
जोड़- स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन

फोटो-3,4 व 6



बीसलपुर। व्यापारियों ने मंगलवार को तहसील परिसर में स्मार्ट मीटर के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि स्मार्ट मीटर हटाकर उनके स्थान पर पहले वाले मीटर लगवाए जाएं।स्मार्ट मीटर बहुत तेजी से भागते हैं, जिससे रीडिंग ज्यादा आती है। प्रदर्शन करने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल, नगर महामंत्री विनोद अग्रवाल, राजेश गुप्ता, वासुदेव गंगवार, शोभित सक्सेना, मयंक अग्रवाल आदि शामिल रहे। संवाद

अमरिया। स्मार्ट मीटरों के खिलाफ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। तहसील में मौजूद लेखपाल अनूप शर्मा को ज्ञापन दिया। जब तक व्यवस्था में सुधार नहीं होता, तब तक जबरन स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष असगर अली, मो. इमरान कादरी, नगर महामंत्री मदन लाल गुप्ता, अमन, राजकुमार रहे। संवाद



पूरनपुर। युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष नितिन वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी मंगलवार को तहसील परिसर में एकत्र हुए। स्मार्ट मीटरों से उपभोक्ताओं, व्यापारियों को हो रही असुविधा के विरोध में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि पुराने डिजिटल मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटर की रीडिंग बहुत तेज भाग रही है। इससे बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। ज्ञापन देने वालों में राहत शेरी, मोहम्मद एजाज शेरी, गोल्डी जोशी, श्याम सिंह आदि शामिल रहे। संवाद

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले स्मार्ट मीटर का विरोध जताते व्यापारी। स्रोत सोशल मीड

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले स्मार्ट मीटर का विरोध जताते व्यापारी। स्रोत सोशल मीड

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले स्मार्ट मीटर का विरोध जताते व्यापारी। स्रोत सोशल मीड

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले स्मार्ट मीटर का विरोध जताते व्यापारी। स्रोत सोशल मीड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed