फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women in self-help groups will become self-reliant through their skills in Pilibhit

Pilibhit News: हुनर से आत्मनिर्भर बनेंगी समूह की महिलाएं, मोमबत्ती निर्माण से बढ़ेगी आय

Wed, 05 Aug 2026 05:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

पीलीभीत में जिलाधिकारी ने बुधवार को 12 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन किया। वडोदरा स्वरोजगार विकास संस्थान और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया। उन्हें मोमबत्ती और अन्य दैनिक उत्पाद बनाने सिखाए गए।

विज्ञापन
Women in self-help groups will become self-reliant through their skills in Pilibhit
जिलाधिकारी ने महिलाओं को सौंपे प्रमाणपत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब अपने हुनर से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की पहल से जिले की महिलाओं को मोमबत्ती सहित दैनिक उपयोग के उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन




बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने 12 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन किया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आईं 30 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को डिजाइनर, सुगंधित और सजावटी मोमबत्तियां बनाने के साथ ही डिशवॉशर, डिटर्जेंट पाउडर और झाड़ू जैसे उत्पाद तैयार करने का भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


समापन समारोह में जिलाधिकारी ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का निरीक्षण किया और उनकी गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें प्रशिक्षण के साथ बाजार उपलब्ध कराना भी जरूरी है। जिला प्रशासन समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय बाजारों में बिकेंगे उत्पाद 
उन्होंने कहा कि इन उत्पादों को स्थानीय बाजारों, सरस मेलों और जिला स्तरीय आउटलेट्स के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।

प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने बताया कि इस पहल से उन्हें नया हुनर मिला है। अब वे घर से ही उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed