{"_id":"6a732295adcbc93635061f30","slug":"panic-among-villagers-due-to-leopard-kills-calf-in-barkhera-area-of-pilibhit-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बरखेड़ा इलाके में तेंदुए का आतंक, बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बरखेड़ा इलाके में तेंदुए का आतंक, बछड़े को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 05:16 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में आवारा और गोवंशीय पशुओं पर तेंदुओं के हमले थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला बरखेड़ा-पिपरिया मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बररामऊ का है, जहां मंगलवार रात तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की नींद उड़ गई है।
ग्रामीण बालकराम के अनुसार, पहले बछड़ा एक बाग में था और तेंदुए के आने पर जब वह बस्ती की तरफ भागा, तो तेंदुए ने उसे बीच बस्ती के पास दबोच लिया। बुधवार सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले, तो उन्होंने बछड़े का क्षत-विक्षत शव देखा और पास ही तेंदुए के पगचिन्ह (पंजों के निशान) भी मिले, जिससे ग्रामीणों के होश उड़ गए। सुबह के समय आवारा कुत्ते उस अधखाए शव को नोच रहे थे।
वन कर्मियों ने मौके पर की जांच
घटना की सूचना ग्राम प्रधान माखन लाल को दी गई, जिन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने जांच-पड़ताल के बाद इलाके में तेंदुए के मौजूद होने की पुष्टि की है।
ग्राम प्रधान माखन लाल ने बताया कि वन विभाग को चार दिन पहले ही गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की सूचना दे दी गई थी, लेकिन विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। तेंदुए के आतंक से अब तक क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हो चुके हैं। बीच बस्ती में हुई इस घटना के बाद ग्रामीण अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।