फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 doctors including Additional CMO transferred

Pratapgarh News: अपर सीएमओ समेत 11 डॉक्टरों का हुआ तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
11 doctors including Additional CMO transferred
शासन ने रविवार रात अपर सीएमओ समेत सीएचसी-पीएचसी पर तैनात 11 चिकित्सकों का तबादला कर दिया। वहीं, जिले में चार नए चिकित्सकों को भेजागया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि 29 सीएचसी, 56 पीएचसी और 50 बेड अस्पताल के साथ दो ट्रॉमा सेंटर का संचालन जिले में हो रहा है। ढाई सौ के सापेक्ष जिले में 186 चिकित्सकों की तैनाती है।
रविवार को शासन ने एसीएमओ डॉ. एएन राय को सीएमओ बलिया बनाकर भेजा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिका श्रीवास्तव का तबादला प्रयागराज किया गया है।
विज्ञापन

बेलखरनाथ सीएचसी में तैनात डॉ. इरफान का तबादला मिर्जापुर हुआ है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद को भदोही, सांगीपुर सीएचसी में तैनात डॉ. अंकित को रामपुर तो सुखपाल नगर पीएचसी के डॉ. राकेश कुमार को अयोध्या स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लालगंज सीएचसी के डॉ. प्रेमशंकर का स्थानांतरण कानपुर, सांगीपुर में तैनात डॉ. आलोक कुमार का लखनऊ और सुखपाल नगर में तैनात डॉ. निहारिका का तबादला मैनपुरी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed