फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   9241 candidates left the TGT exam

Pratapgarh News: 9241 परीक्षार्थियों ने छोड़ी टीजीटी परीक्षा

Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
9241 candidates left the TGT exam
जिले के 20 केंद्रों पर बुधवार को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे एवं दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक परीक्षा हुई। पहली पाली में 9022 के सापेक्ष 4399 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 4623 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 9900 के सापेक्ष 5282 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 4618 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 51 और दूसरी में 46 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर दो पाॅलियों में हुई परीक्षा की निगरानी के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए कार्यदायी संस्थाओं के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकल विहीन परीक्षा की हकीकत देखी। उन्होंने जीजीआईसी और एमडीपीजी कॉलेज का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन की परीक्षा शांति पूर्वक होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिले के नोडल अधिकारी प्रो. उपेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी टीजीटी की परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
चूड़ी और मंगलसूत्र उतरवाने पर भड़कीं महिला परीक्षार्थी
चिलबिला स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल एवं कटरा रोड स्थित आत्रेय एकेडमी में महिला परीक्षार्थियों के चूड़ियां, मंगलसूत्र उतरवाने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। हालांकि अफसरों को जानकारी होने पर इसपर रोक लगा दी गई। प्रयागराज के करछना की परीक्षार्थी वर्षा वर्मा व फतेहपुर की अंकिता ने बताया कि प्रवेश के दौरान चूडियां, कलावा व मंगलसूत्र उतारने के लिए जांच कर रहे कर्मियों ने कहा। जिसका विरोध किया गया। बाद में अफसरों ने इस पर रोक लगाई।

महात्मा गांधी ने भारत आने पर किसे स्वीकार किया अपना गुरु
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीजीटी) में सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को लेकर परीक्षार्थी उलझे रहे। महात्मा गांधी ने भारत आकर अपना राजनीतिक गुरु किसे स्वीकार किया। महात्मा गांधी ने लंदन में द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में किस वर्ष भाग लिया था। 1947 में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को निर्धारित करने के लिए नियुक्त आयोगों की अध्यक्षता किसने की थी, जैसे प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थियों ने दिए।
पेपर अच्छा रहा, सामान्य ज्ञान के प्रश्न उलझाने वाले थे, पहली बार महात्मा गांधी से जुड़े कई सवाल पूछे गए।
एकता सिंह, प्रयागराज
मैंने ठीक से तैयारी नहीं की थी। हालांकि परीक्षा बहुत कठिन नहीं थी। अधिकांश प्रश्न उलझाने वाले थे।
राजेश पटेल, वाराणसी
ओवरऑल पेपर ठीक रहा। सामान्य ज्ञान के सवाल कठिन थे। अगर पहले से तैयारी की होती है, तो पेपर और भी बेहतर हो सकता था।
- जय प्रकाश यादव, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed