{"_id":"6959542f509c93fda90add38","slug":"a-thief-arrived-home-eating-kurkure-the-police-arrived-after-seeing-the-packet-thrown-on-the-road-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-155877-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कुरकुरे खाते घर पहुंचा चोर, सड़क पर फेंके पैकेट देखते हुए पहुंच गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कुरकुरे खाते घर पहुंचा चोर, सड़क पर फेंके पैकेट देखते हुए पहुंच गई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर में एक किराने की दुकान से चोरी करने वाले को पुलिस ने कुरकुरे के पैकेट की मदद से पकड़ा। नकद के साथ वह कुरेकुरे और बिस्किट भी ले गया था, जिसे खाते हुए घर पहुंचा। सड़क पर फेंके खाली पैकेट देखते हुए पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। हालांकि, वह मिला नहीं। लेकिन बाद में उसे दबोच लिया गया।
देल्हूपुर के चंघईपुर चौराहे पर विजय कुमार की किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात दुकान में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर करीब एक लाख रुपये के सामान व आठ हजार पार कर दिए गए। आहट मिलने पर बड़े पिता की सूचना पर विजय दुकान पर पहुंच गया। लोगों को आता देख आरोपी सामान लेकर भाग निकला था। विजय ने कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन वह हाथ न आया।
मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की और आसानी से आरोपी के घर तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने चुराए गए कुरकुरे और बिस्किट खाए और खाली पैकेट रास्ते में फेंकता गया। इन्हीं के सहारे उसके घर तक पहुंचा जा सका। लेकिन वह मिला नहीं। बाद में उसे दूसरी जगह से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी राजकुमार उर्फ गुड्डू के पास से 7160 रुपये व सब्बल बरामद कर शनिवार को उसे जेल भेजा।
सिक्कों को बदलने जा रहा था तो धरा गया
रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसने वारदात की। चोरी के रुपये उसने गिना नहीं था। आरोपी ने चोरी के रुपये से ही शराब पी। शुक्रवार को चोरी के कुछ सिक्कों को नोट में बदलते जाते समय हरिहरपुर नहर पुलिया के पास से उसे पकड़ लिया गया।
Trending Videos