सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A young man going to visit a temple was shot dead in broad daylight.

Pratapgarh News: मंदिर दर्शन करने जा रहे युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
A young man going to visit a temple was shot dead in broad daylight.
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के डुहिया गांव निवासी पंकज शुक्ला (35) की शनिवार शाम सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह ग्राम प्रधान के साथ चंदिकन धाम दर्शन करने जा रहे थे। कुछ दिन पहले हुआ विवाद वारदात की वजह बताई जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
Trending Videos

पंकज प्रतिदिन चंदिकन देवी धाम दर्शन करने जाते थे। शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह घर से प्रधान पवन यादव के साथ बाइक से निकले थे। घर से कुछ दूर रैबी रजानीपुर गांव के समीप पीछे से आए तीन बाइक सवार बदमाशों ने करीब पहुंचकर उन्हें रोका और कंधे पर असलहा सटाकर गोली मार दी। लहूलुहान पंकज सड़क पर गिर पड़े। जान बचाकर भागे प्रधान के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एसपी दीपक भूकर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। प्रधान और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
प्रधान की भूमिका भी संदिग्ध है। प्रधान ने युवकों को चिह्नित किया है। उसने बताया कि मृतक का कुछ समय पहले युवकों से विवाद हुआ था। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed