{"_id":"69d361e3f56e13a6e101a17c","slug":"pratapgarh-woman-found-dying-after-knife-attack-referred-to-medical-college-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : चाकू के हमले में मरणासन्न अवस्था में मिली महिला, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : चाकू के हमले में मरणासन्न अवस्था में मिली महिला, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार
सोमवार की सुबह 7 बजे उस दौरान हड़कंप मच गया जब दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर सोनाही गांव की सीमा पर अफसरी बानो (32) नाम की महिला मरणासन्न अवस्था में सुनसान जगह पर मिली। देखते ही देखते गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद।
विज्ञापन
विस्तार
सोमवार की सुबह 7 बजे उस दौरान हड़कंप मच गया जब दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर सोनाही गांव की सीमा पर अफसरी बानो (32) नाम की महिला मरणासन्न अवस्था में सुनसान जगह पर मिली। देखते ही देखते गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची दिलीपपुर पुलिस ने महिला को 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ धाम भेजा जहां स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
घायल महिला का मायका रानीगंज थाना क्षेत्र के कसेरुआ गांव में बताया जा रहा है। उसकी ससुराल दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेल पुर गांव में है। घायल महिला ससुराल वालों के खिलाफ रविवार को दिलीपपुर थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। घटना ढाई से तीन बजे सुबह भोर की बताई जा रही है। महिला के गले व सिर पेट में चाकू के हमले के निशान दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दबी जुबान ग्रामीणों ने बताया कि घायल महिला के पति ने कुछ महीने पहले चोरी से दूसरी शादी कर ली है। उसी मामले को लेकर घायल महिला का विवाद चल रहा है। घायल महिला को एक बेटी भी है। पुलिस की निगरानी में घायल अफसरी बानो का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।