सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh News: Former headman's body found in a sack; missing since March 18

Pratapgarh News : चार दिन से लापता पूर्व प्रधान की लाश नहर किनारे बोरी में मिली, एक महिला हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Mar 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Pratapgarh News : मान्धाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुत्तरका के पूर्व प्रधान की लाश बोरी में मिली है। वह 18 मार्च से लापता चल रहे थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Pratapgarh News: Former headman's body found in a sack; missing since March 18
बोरी में मिली पूर्व प्रधान की लाश। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

मान्धाता थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मुत्तरका के पूर्व प्रधान की लाश बोरी में मिली है। वह 18 मार्च से लापता चल रहे थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता न चलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिश्रपुर मुस्तरका के पूर्व प्रधान गुलहन उर्फ मुन्ना 18 मार्च से लापता थे। परिजन उनकी काफी खोजबीन कर रहे थे लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इलाके के सुमेरपुर गांव के पास शारदा सहायत नहर में सीमेंट की बोरी में उनकी लाश मिली।

Trending Videos


बोरी से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब बोरी खुलवाया तो उसमें लाश पड़ी थी। काफी देर बाद शव की शिनाख्त पूर्व प्रधान के रूप में हुई। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि इसी महिला के साथ पूर्व प्रधान का मिलना जुलना था। महिला ने अपने भाई और सहयोगी के साथ मिलकर पूर्व प्रधान की हत्या कर शव को नहर में फेंकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना को लेकर ग्रामीणों में दिखा गुस्सा

Pratapgarh News: Former headman's body found in a sack; missing since March 18
पूर्व प्रधान की बोरी में लाश मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

मान्धाता क्षेत्र के मिश्रपुर मुस्तफा के पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना का शव शारदा सहायक नहर में सुमेरपुर के पास बोरे में भरा मिला। चार दिन तक परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को थाने ले गई, वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिश्रपुर मुस्तर्का के पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना 18 तारीख को घर में कहकर प्रयागराज के लिए घर से निकले थे। जब वे शाम को नहीं लौटे तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे।

नहर के किनारे जुटी हजारों की भीड़

Pratapgarh News: Former headman's body found in a sack; missing since March 18
पूर्व प्रधान की बोरी में लाश मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

उनका शव रविवार को सुबह सुबह शारदा सहायक नहर में एक बोरे में भरा हुआ देखा गया। कुछ लोगों का कहना है कि यह अवैध संबंधों का मामला है तो कुछ पुरानी रंजिश का मामला मान रहे हैं। यह सब मामला तो जांच पड़ताल करने पर ही पता चलेगा। जिस महिला से बात हुई थी उसी ने सुबह बताया कि एक शव शारदा सहायक नहर के पास देखा गया है।जब लोग वहां गए तो देखा कि एक बोरे में शव पड़ा है। उनका वाहन मऊआइमा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप महरोडा में मिला। गाड़ी पर हेलमेट और चाबी दोनों थी। 

पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना को कुल 18 बच्चे हैं। इनकी दो-दो बीवियां हैं। एक से छह लड़के और तीन लड़कियां और दूसरी बीवी से भी छह लड़के तीन लड़कियां कुल 18 बच्चे थे। उनका संबंध सुमन देवी से था। सुमन देवी की गिरफ्तारी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed