{"_id":"6a21b67c2f363e73bd09707c","slug":"a-young-man-jumped-from-the-third-floor-of-the-hospital-and-was-injured-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-169536-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, जख्मी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की छत से कूदे युवक को जाल लगाकर बचाते कर्मचारी व दमकलकर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के तीसरी मंजिल पर चढ़कर बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने जमकर हंगामा किया। लोगों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसकी हरकत से स्वास्थ्य महकमे के अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। तीसरे मंजिल के बारजे से गिरे युवक को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि 40 वर्षीय युवक को बुधवार की शाम 7:15 बजे पुलिस ने इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उसे अस्पताल की तीसरी मंजिल के मेडिसिन वार्ड में रखा गया।
दोपहर एक बजे के करीब उसने खिड़की के रास्ते से छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वह बारजे पर अटक गया। यह देख अस्पताल के कर्मचारियों ने अग्निशमन कर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन
अस्पताल कर्मियों ने जमीन पर गद्दा डालकर जाल बिछाया। इसके बाद युवक उसपर कूदा। उसे इलाज के लिए सीएमएस ने इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
हाथ जोड़कर गलती मानता रहा मनोरोगी
बारजे पर बैठकर मानसिक रूप से बीमार युवक हाथ जोड़कर नीचे खड़े स्वास्थ्य कर्मियों से गलती मानता रहा। दमकल कर्मियों ने उससे लगातार बातचीत की। इसके बाद वह बिछे जाल पर कूदा। कूदते समय वह बारजे से टकरा गया।