सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A youth from Kaushambi was caught taking the exam in place of someone else and an FIR was lodged.

Pratapgarh News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे कौशाम्बी के युवक को पकड़ा, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
A youth from Kaushambi was caught taking the exam in place of someone else and an FIR was lodged.
विज्ञापन
कुंडा तहसील क्षेत्र स्थित बजरंग इंटर कॉलेज भदरी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में आंतरिक सचल दल ने परीक्षार्थी के स्थान पर बैठे कौशाम्बी के युवक को पकड़ लिया। आधार कार्ड और प्रवेश पत्र से मिलान न होने पर आरोपी युवक और परीक्षार्थी के खिलाफ केंद्र व्यवस्थापक ने कुंडा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


शुक्रवार को पहली पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। बजरंग इंटर कॉलेज भदरी कुंडा में परीक्षार्थी सत्यम सोनकर के स्थान पर कौशाम्बी के कोखराज शहजादपुर निवासी जयप्रकाश मिश्रा परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केंद्र के आंतरिक सचल दल ने शक होने पर आरोपी युवक से प्रवेश पत्र मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को फंसता देख वह केंद्र से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि सचल दल ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। केंद्र व्यवस्थापक राहुल सिंह ने परीक्षार्थी सत्यम सोनकर और जय प्रकाश मिश्रा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सॉल्वर गिरोह का सदस्य मानते हुए अनुचित साधनों के निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा युवक परीक्षा दे रहा था। आंतरिक सचल दल के सदस्यों ने उसको पकड़ लिया। दोषी युवक और परीक्षार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
वर्जन--
परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ आठ सचल दल परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।
- शिव सहाय अवस्थी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed