फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Admissions to continue until July 31; classes for the new session to begin on August 3.

Pratapgarh News: 31 जुलाई तक होंगे प्रवेश, तीन अगस्त से नए सत्र की कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Admissions to continue until July 31; classes for the new session to begin on August 3.
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार, नए छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी की जाएगी। प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं तीन अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन

कुलसचिव विनीता यादव की ओर से जारी कैलेंडर में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन से आठ अगस्त तक सप्ताह का दीक्षांत (ओरिएंटेशन) समारोह होगा। प्रथम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य सात नवंबर तक चलेगा जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 14 नवंबर तक कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सैद्धांतिक परीक्षाएं 16 से 16 दिसंबर तक होंगी और परिणाम 10 जनवरी तक घोषित होंगे। वहीं तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 13 जुलाई से 31 अक्तूबर तक चलेंगी। इन सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 16 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच होंगी और परिणाम तीन जनवरी तक घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी तय
दूसरे, चौथे, छठे और आठवें सेमेस्टर की कक्षाएं चार जनवरी से शुरू होंगी। इनका शिक्षण कार्य 10 अप्रैल तक चलेगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 17 अप्रैल तक और सैद्धांतिक परीक्षाएं 19 अप्रैल से 20 मई तक होंगी। इन सभी सेमेस्टरों के परीक्षा परिणाम 15 जून 2027 तक घोषित करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

---
एक से 30 जून से ग्रीष्मावकाश
कैलेंडर के मुताबिक, विश्वविद्यालय में एक से 30 जून, 2027 तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। कुलसचिव ने निर्देश दिए हैं कि सतत आंतरिक मूल्यांकन (सीआईए) के अंक निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से अपलोड किए जाएं। इसके लिए संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और महाविद्यालयों के प्राचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed