सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   AI technology will allow police to keep an eye on criminals.

Pratapgarh News: एआई तकनीक से पुलिस अपराधियों पर रखेगी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
AI technology will allow police to keep an eye on criminals.
विज्ञापन
अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का सहारा लिया है। एआई आधारित यक्ष एप को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से हल्का प्रभारी, चौकी प्रभारी संग बीट के सिपाहियों को जिम्मेदारी दी गई है। सभी को अपनी-अपनी बीट में आने वाले शहर से लेकर गांवों तक की जियो टैगिंग करनी है ताकि अपराधियों का सटीक सत्यापन हो सके।
Trending Videos

पुलिस विभाग यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों पर नजर रखेगी। उसका डाटा एक ही प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेगा। यक्ष एप के जरिये प्रदेश के सभी थानों के अपराधियों का डाटा आपस में जोड़ा जाएगा। इसमें अपराधी से संबंधित हर विवरण शामिल रहेगा। एप में एआई पावर्ड वॉइस रिकग्निशन, फेस रिकग्निशन, गैंग लिंक एनालिसिस, लोकेशन शिफ्ट अलर्ट, वॉइस डाटा और क्राइम जीपीटी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिले की एक नगर पालिका, 18 नगर पंचायत व 1148 ग्राम पंचायतों में यक्ष एप पर अपराधियों का डाटा और लोकेशन एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:-
आधुनिक तकनीकों के जरिये किसी भी अपराध में संलिप्त अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगी। इसके लिए जनपद के सर्किल ऑफिसर व थानाध्यक्षों को टास्क दिया गया है। - दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed