सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The Hiraganj canal has broken, and the wheat crop is submerged.

Pratapgarh News: हीरागंज रजबहा टूटा, गेहूं की फसल जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The Hiraganj canal has broken, and the wheat crop is submerged.
बाघराय क्षेत्र में नहर टूटने से खेत में भरा पानी। संवाद - फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन
क्षेत्र के हीरागंज रजबहा देवगलपुर गांव के सामने टूट गया। इससे सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों को गेहूं की फसल के लिए पानी का इंतजार था, मगर पानी का बहाव तेज होने के कारण गेहूं, सरसों, आलू की फसल डूब गई। गांव के किसानों ने सिंचाई विभाग के अफसरों को जानकारी दी। इसके बाद भी अफसर ठीक करने नहीं आए। गांव के गिरीश चंद्र, उमाशंकर, हरिशरण शुक्ल, रविशंकर शुक्ल, कृष्ण कुमार, सूर्य नारायण शुक्ल, दिनेश शुक्ल ने बताया कि अगर सिंचाई विभाग के अफसरों ने समय से पहल की होती तो अधिकांश किसानों के फसलों को जलमग्न होने से बचाया जा सकता था। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अरविंद वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम टूटे रजबहे को बंद किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed