{"_id":"6984d99f90a2eca2560d96f5","slug":"get-the-marriage-done-today-otherwise-ill-kill-myself-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-158796-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आज ही करा दो शादी..नहीं तो दे दूंगा जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आज ही करा दो शादी..नहीं तो दे दूंगा जान
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर में बृहस्पतिवार की सुबह किशोर अपनी शादी कराने के लिए हाईटेंशन तार से लटक गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली की आपूर्ति बंद थी। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद किशोर की काउंसलिंग की ओर परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार भाऊपुर का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर का पट्टी की रहने वाली एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों पहले किशोरी के गांव के लोगों ने उसे पकड़कर पीटा भी था। बुधवार की रात वह किशोरी से बात कर रहा था। यह देख परिजनों ने नाराजगी जताते हुए उसका मोबाइल छीन लिया। इससे खफा होकर बृहस्पतिवार की सुबह किशोर घर के करीब ट्रांसफॉर्मर के सहारे हाईटेंशन तार पकड़कर लटक गया। वह कहता रहा कि आज ही उसकी शादी घरवाले करा दें, नहीं तो वह अपनी जान दे देगा।
उसे हाईटेंशन तार से लटकता देख परिजनों संग गांव वालों के होश उड़ गए। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को सूचना देने के बाद सीढ़ी लगाकर उसे नीचे उतारा। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भी पहुंचे। उनके सामने भी वह शादी कराने की जिद करता रहा। करीब पांच घंटे तक काउंसलिंग के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे परिवार वालों के हवाले किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि किशोर को समझा बुझाकर परिजनों के हवाले किया गया है।
Trending Videos