फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Angered by the death of electrician, family members created a jam by keeping the dead body

Pratapgarh News: बिजली मिस्त्री की मौत से नाराज परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Angered by the death of electrician, family members created a jam by keeping the dead body
मृतक सचिन चौधरी। फाइल फोटो
पानी की टंकी पर चढ़े बिजली मिस्त्री की करंट से मौत के बाद नाराज परिजनों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग पर शव रखकर परिजन मुआवजा और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान मार्ग करीब दो घंटे तक जाम रहा। एसडीएम के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा निवासी बिजली मिस्त्री सचिन चौधरी बृहस्पतिवार को आसपुर देवसरा इलाके के गौरा माफी में पानी की टंकी की लाइन ठीक करने चढ़ा थे। बिजली आपूर्ति शुरू होने पर करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर नाराज परिजन ग्रामीणों के साथ पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग पहुंचे और शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम पुर्णेंदु मिश्र, सीओ मनोज रघुवंशी ने परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत के गम में पत्नी आरती रोती बिलखती रही। एसडीएम के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। परिजनों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा है। मृतक की तीन वर्षीय बेटी सारवी और नवजात सार्विक है।

मृतक सचिन चौधरी। फाइल फोटो

मृतक सचिन चौधरी। फाइल फोटो

मृतक सचिन चौधरी। फाइल फोटो

मृतक सचिन चौधरी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed