फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Battle against cervical cancer: Vaccine to be administered at 480 sub-centres.

सर्वाइकल कैंसर से जंग : 480 उपकेंद्रों पर लगेगा टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Battle against cervical cancer: Vaccine to be administered at 480 sub-centres.
जिले में सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत 480 उपकेंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। विभाग ने 38 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि अब तक 550 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। किसी प्रकार की किशोरियों को दिक्कतें नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के गांव-गांव बने टीकाकरण बूथों पर शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक किशोरियों को यह टीका मुफ्त लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे सोमवार को गांव-गांव कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। यह टीका बाजार में 25 हजार रुपये में मिलता है। सरकार मुफ्त में टीकाकरण करवा रही है। इससे 40 की उम्र या बाद में होने वाले स्तन और बच्चेदानी का कैंसर का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि पूरी तरह सुरक्षित है और इसका कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed