सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bhanu, a reward of Rs 1 lakh, an accused absconding from police custody, arrested

Pratapgarh News: पुलिस अभिरक्षा से फरार एक लाख का इनामी आरोपी भानु गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bhanu, a reward of Rs 1 lakh, an accused absconding from police custody, arrested
विज्ञापन
बारह साल पहले पुलिस अभिरक्षा से फरार एक लाख रुपये के इनामी आरोपी भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज को पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर लालगंज के धधुआ गाजन से गिरफ्तार किया है। वर्ष 2014 में आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था।
Trending Videos

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के संगीयापुर निवासी आरोपी भानु प्रताप दुबे का आपराधिक इतिहास बहुत पुराना है। वर्ष 2003 से 2014 तक आरोपी ने लूट, हत्या, छिनैती जैसी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। लालगंज कोतवाली में 17, जीआरपी थाना और नगर कोतवाली में एक-एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 में भानु प्रताप पुलिस की चंगुल में फंसा लेकिन चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
इन दिनों पुलिस तकनीकी साधन यक्ष एप का इस्तेमाल कर फरार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही है। यक्ष एप के माध्यम से फरार आरोपी भानु प्रताप का लोकेशन शनिवार को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के संगीयापुर में मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed