{"_id":"6a1f151d3d409f5a11065d7c","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-169356-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी-चिलबिला मार्ग स्थित दीवानगंज बाजार के समीप रविवार की रात सामने से आ रही तेज रफ्तार कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल बाइक सवार युवक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
कंधई थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी प्रमोद कुमार (26) सोमवार की शाम पट्टी इलाके में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बाइक से लौटते समय दीवानगंज बाजार के समीप देर रात करीब 12 बजे कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजवाया। देररात उपचार के दौरान युवक की सांसें थम गईं। घटना की जानकारी पर रोते बिलखते हुए परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता रमेश गौतम का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।