सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Bike rider farmer dies after being hit by a dumper

Pratapgarh News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Bike rider farmer dies after being hit by a dumper
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
Trending Videos

मानिकपुर थाना क्षेत्र रानीमऊ रूप का पुरवा निवासी नन्हेंलाल (52) बाइक से रेवली मोड़ गए थे। लौटते समय कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठू के पास पीछे से आ रहे तेज डंपर की बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर गया। डंपर चालक घटनास्थल से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को सीएचसी कालाकांकर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने नन्हेंलाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर पत्नी मीना देवी रोते बिलखते हुए सीएचसी पहुंची। परिजनों के अनुसार नन्हेंलाल की कोई संतान नहीं है। करीब 20 वर्ष से पत्नी बीमार चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed