सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Body found in the Ganges identified within seven hours.

Pratapgarh News: गंगा नदी में मिले शव की सात घंटे में हुई पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Body found in the Ganges identified within seven hours.
विज्ञापन
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के लेहदरी प्रतापगढ़ बॉर्डर स्थित गंगा नदी में मिले एक अज्ञात शव की पहचान सात घंटे में हो गई। शव मंझनपुर निवासी 43 वर्षीय सुनील कुमार सोनी उर्फ सूत्ता का था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रविवार को गंगा नदी से एक पुरुष का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान के लिए कड़ाधाम पुलिस ने व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इसमें सोशल मीडिया और पुलिस नेटवर्क की मदद ली गई। इसके परिणामस्वरूप शव की पहचान सुनील कुमार सोनी के रूप में हुई। परिजनों ने फोटो के आधार पर शव को पहचाना। जांच में पता चला कि सुनील के पैर में फ्रैक्चर था और प्लास्टर चढ़ा हुआ था। उनका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई कल्लू ने बताया कि सुनील परिवार से अलग रहते थे। वह अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ काशीराम कॉलोनी में रहते थे। सुनील लंबे समय से बीमार थे और ठीक से चल नहीं पाते थे। परिवार को नहीं पता कि वह गंगा नदी किनारे कैसे पहुंचे। कड़ाधाम थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed