{"_id":"6a1d912ad04cbb48bf064048","slug":"body-of-priest-found-hanging-from-a-tree-in-a-mango-orchard-police-investigating-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पुजारी का शव, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पुजारी का शव, पुलिस कर रही जांच
Mon, 01 Jun 2026 07:33 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:33 PM IST
सार
लीलापुर के बासूपुर पौड़िया स्थित आम के बाग में सोमवार की सुबह पुजारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मौत।
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीलापुर के बासूपुर पौड़िया स्थित आम के बाग में सोमवार की सुबह पुजारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बासूपुर पौड़िया निवासी आनंद राम जोशी (24) प्रमुख पर्वों पर घुइसरनाथ धाम और मानिकपुर गंगा घाट पर पूजा पाठ कराते थे। रविवार की रात करीब आठ बजे वह भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे और लौटे नहीं।
विज्ञापन
सुबह ग्रामीणों ने आम के बाग में पुजारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा। जानकारी पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घर का सहारा छिना
बासूपुर पौड़िया निवासी वैद्यनाथ जोशी का चार साल पहले निधन हो चुका है। मां मुंचा पांच बेटियां के सांथ रहती थी। उनके दो बेटे राजेश और आनंद में से करीब छह माह पहले बड़े बेटे राजेश की सड़क हादसे मौत हो चुकी है। मुंचा का सहारा इकलौता बेटा आनंद ही था। वह भी चला गया।
विज्ञापन
नशे की लत, पत्नी ने छोड़ा साथ
करीब चार साल पहले आनंद की शादी हुई थी। नशे की लत की वजह से पत्नी से अक्सर तकरार होती थी। पति की हरकतों से तंग आ चुकी पत्नी घर छोड़ चली गई।
मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष मिश्रा, सीओ लालगंज