{"_id":"6a00c8af8fb1b682f90fbf27","slug":"body-of-youth-from-amethi-found-hanging-from-a-mango-tree-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-167534-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आम के पेड़ से लटका मिला अमेठी के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आम के पेड़ से लटका मिला अमेठी के युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली स्थित मां बेल्हा देवी धाम के पीछे बाग में रविवार सुबह अमेठी के युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। युवक के जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने परिजनों तक घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
पुलिस के अनुसार अमेठी के कटरा राजा हिम्मत सिंह निवासी रामपाल का 25 वर्षीय बेटा आशीष सरोज शनिवार देररात बेल्हा देवी मंदिर पहुंचा था। काफी देर तक वह मंदिर के आसपास घूमता रहा। रविवार सुबह मंदिर के पीछे स्थित बाग में उसका शव आम के पेड़ पर लटकता मिला। सुबह स्थानीय लोग जब बाग की ओर गए तो फंदे से झूलते युवक के शव को देखकर रह गए।
सूचना पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामपाल ने बताया कि बीते पांच मई को बेटी की शादी थी। आशीष उसमें शामिल नहीं हुआ। ग्रामीणों में चर्चा रही कि किसी लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उससे मिलने के लिए वह प्रतापगढ़ आया था। विवाद के बाद उसने पहले जहर खाया फिर फांसी लगाकर जान दे दी। नगर कोतवाल सुभाष यादव ने बताया कि आशीष के पास से मोबाइल मिला है। काॅल डिटेल की जांच की जाएगी।
Trending Videos