सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Car collides with ambulance; teacher and seven-month-old son killed.

Pratapgarh News: एंबुलेंस से भिड़ी कार, शिक्षिका और सात माह के बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Car collides with ambulance; teacher and seven-month-old son killed.
विज्ञापन
सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप सोमवार को कार और एंबुलेंस की भिड़ंत में कार सवार शिक्षिका और उनके सात माह के बेटे की मौत हो गई। पति और पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) भर्ती कराया गया है।


प्रतापगढ़ जिले के हथगवां थाना क्षेत्र के जैसवां गांव निवासी मोहम्मद फैजान फारूकी (46) अपनी पत्नी शाइमा फारूकी (35), सात माह के बेटे हसन अब्बास और छह वर्षीय बेटी मनाल के साथ राजापुर जा रहे थे। शाइमा राजापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। वहीं पर परिवार के साथ किराये पर मकान में रहती थीं। कई महीने की छुट्टी के बाद विद्यालय ज्वाइन करने जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी स्विफ्ट डिजायर कार जैसे ही सरसवां पीएचसी के पास पहुंची तो सामने से आ रही एंबुलेंस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा भिड़ी और उसके दरवाजे पूरी तरह जाम हो गए। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस गलत लेन से आ रही थी।
विज्ञापन


सरसवां क्षेत्र के कुम्हियावां गांव निवासी विजय कुमार और अजय ने बताया कि वह सरसवां ब्लॉक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार देखी। दोनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर कार के शीशे और दरवाजे तोड़े और उसमें फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सरसवां पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शाइमा और उनके सात माह के बेटे अब्बास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद फैजान फारूकी और बेटी मनाल को एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
इनसेट

रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे परिजन

वहीं जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो फैजान के भाई एजाज, रिजवान व भतीजा मो. अफसर जिला अस्पताल मंझनपुर पहुंचे। दोनों भाई भाभी शाइमा व भतीजे अब्बास का शव देख बिलख पड़े।

वर्जन
सरसवां क्षेत्र में एंबुलेंस और कार की टक्कर में एक महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- जनेश्वर पांडेय, सीओ, कौशाम्बी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed