सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Classes up to 8th will start from 10 am in winter.

Pratapgarh News: सर्दी में 10 बजे से शुरू होंगी आठवीं तक की कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Classes up to 8th will start from 10 am in winter.
विज्ञापन
सर्दी और कोहरे के प्रकोप के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। विद्यालयों में पहुंचने वाले बच्चे भी सर्दी से ठिठुर रहे हैं। बढ़ती सर्दी को देखते हुए डीएम शिव सहाय अवस्थी ने विद्यालय संचालन के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया। डीएम के आदेश पर बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को पत्र जारी कर स्कूल की आठ तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से किए जाने का निर्देश दिया है।
Trending Videos

दोपहर तीन बजे तक विद्यालय संचालित होंगे। हालांकि इसके पूर्व विद्यालयों का संचालन सुबह आठ बजे से किया जा रहा था। पिछले तीन दिनों में बढ़ी सर्दी के चलते अभिभावकों ने बच्चों को विद्यालय भेजना ही बंद कर दिया था। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय संचालन के नियम का कड़ाई अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed