{"_id":"6a4fe79307bb1626430c66f1","slug":"clouds-pour-fields-fill-up-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-172392-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बरसे मेघ... भरे खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बरसे मेघ... भरे खेत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुई रिमझिम बारिश से मेडिकल कॉलेज में पुरानी ओपीडी के सामने भरा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। गरज के साथ मेघ बरस रहे हैं। बारिश से खेत-खलिहान भर गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में धान की रोपाई जोरों पर है। किसानों ने कहा कि चार-पांच दिन पहले तक तेज धूप की वजह से रोपाई करने का संकट था लेकिन बीते दो दिन से बारिश से खेत लबालब हैं। इससे रोपाई में आसानी होगी।
वहीं, बीते दो दिनों में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने, 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने व बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
बृहस्पतिवार को दिनभर घने बादल छाए रहे। नर्सरी तैयार होने के बाद खेतों में पानी नहीं होने से किसान परेशान थे लेकिन दो दिन की बारिश ने खेतों को भर दिया। इसके बाद धान की रोपाई ने भी रफ्तार पकड़ी है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जिले में करीब साढ़े पांच लाख पंजीकृत किसान हैं। बारिश कम होने इस बार धान का रकबा कम हो गया है। करीब 1.09 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई की जाएगी। जबकि बीते साल 1.51 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रोपाई की गई थी।
बादलों संग किसान भी झूमे
लगातार दो दिनों से हो रही बारिश, बादलों की आवाजाही से किसान झूम उठे। वह खेती में डटे हैं। संडवा चंद्रिका के उमरी गांव निवासी नागेंद्र बहादुर सिंह और आधारपुर निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश में करीब 25 बीघे धान की रोपाई की है। भुपियामऊ निवासी बच्चा शुक्ला ने बताया कि खेत में पानी भर गया है। शुक्रवार से धान की रोपाई की जाएगी।
31.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार को भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को बारिश के साथ ही बिजली गिरने का अंदेशा है। उन्होंने बारिश के समय अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील है।