सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Commuters were troubled when the barrier at the Currenti railway crossing broke down.

Pratapgarh News: करेंटी रेलवे क्राॅसिंग का बैरियर टूटने से राहगीर हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Commuters were troubled when the barrier at the Currenti railway crossing broke down.
विज्ञापन
कुंडा कस्बे के करेंटी रोड स्थित रेलवे फाटक का बैरियर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ समय के लिए फाटक पर यातायात बाधित रहा। इससे राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बंद रेलवे फाटक के बैरियर में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह टूट गया। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कारणों से रेलवे कर्मचारियों की सहायता से फाटक पर अस्थायी व्यवस्था कर यातायात को नियंत्रित किया गया। स्टेशन मास्टर केके ने बताया कि क्षतिग्रस्त बैरियर की मरम्मत करा दी गई। टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed