नगर में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम के वर्चुअल संबोधन में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए राजीव गांधी का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा।
उन्होंने युवा मताधिकार, पंचायतीराज सशक्तीकरण और संचार क्रांति में उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर संयोजक आशीष उपाध्याय, पप्पू तिवारी, अनिल त्रिपाठी, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सिंटू मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, प्रमोद तिवारी मौजूद रहे। संवाद