सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Convert fields into ponds for fish production.

Pratapgarh News: खेतों को तालाब में बदल करें मछली उत्पादन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Convert fields into ponds for fish production.
विज्ञापन
ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत लघु और सीमांत किसान अपने खेतों को तालाब में बदल सकते हैं। योजना में महिलाओं को प्राथमिकता देने के साथ 52,500 रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। किसान खेत तालाब के जरिये मछली पालन और गर्मी सीजन में सिंगाड़े की खेती भी कर सकते हैं।

भूमि संरक्षण विभाग खेत तालाब की बदौलत ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर सुधार के लिए वर्षा जल संचयन की तैयारी भी कर रहा है। लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। योजना के तहत 15 प्रतिशत लाभ एससी-एसटी वर्ग के आवेदकों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी लाभ लघु एवं सीमांत किसानों को दिया जाएगा। योजना में महिला आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। किसानों को ऑनलाइन आवेदन के साथ एक हजार रुपये टोकन मनी जमा करनी होगी।
विज्ञापन

खतौनी, शपथ पत्र और खेत का फोटो भी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड होगा। तालाब से पानी निकालने के लिए पांच हार्स पावर व उससे अधिक का पंपसेट खरीदने पर अधिकतम 15 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि योजना की जागरूकता के लिए गांवों में कर्मचारी प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed