फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corporation buses are running without passengers, income has decreased

Pratapgarh News: बगैर यात्री दौड़ रहीं निगम की बसें, घट गई आय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Corporation buses are running without passengers, income has decreased
भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू का असर अब रोडवेज संचालन पर भी दिखाई पड़ने लगा है। तेज धूप और गर्म हवा के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। रोडवेज बस बगैर यात्री सड़क पर दौड़ रही हैं। इससे निगम का प्रतिदिन करीब तीन लाख आय कम हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि 15 दिनों पहले प्रतापगढ़ डिपो का औसतन 12 लाख रुपये प्रतिदिन की आय होती थी। मगर इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बसें बगैर यात्री सड़क पर दौड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि आय घटकर औसतन नौ लाख प्रतिदिन पहुंच गया है। जिन यात्रियों को सफर तय करना होता है वे सुबह और शाम कर रहे हैं। 11 बजे से तीन बजे तक बस में यात्री नहीं दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और अयोध्या के लिए संचालित बसें कभी पूरी तरह से भरी रहती थी। इन दिनों 10 से 15 यात्री भी परिचालकों को खोजे नहीं मिल रहे हैं।
बावजूद इसके यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो बसें नियमित समय से संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या के लिए संचालित बसों के दो-दो फेरा कम कर दिया गया है। यात्रियों के भीड़ को देखते हुए बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed