फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Counting of 1714 buildings completed, district ranked 52nd in the state

Pratapgarh News: 1714 भवनों की गणना पूरी, प्रदेश में 52वें स्थान पर जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Counting of 1714 buildings completed, district ranked 52nd in the state
जिले में 22 मई से हो रही जनगणना के पहले चरण में अभी तक 1714 भवनों की गणना का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रदेश की रैंकिंग में जिला 52वें स्थान पर है। 20 जून तक जिले में 4376 भवनों की गिनती का कार्य किया जाना शेष है।
विज्ञापन

जिला जनगणना कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार लालगंज तहसील में 1199 के सापेक्ष 495 भवनों की गणना पूरी हो चुकी है। कुंडा तहसील में 1443 के सापेक्ष 254, सदर तहसील में 850 के सापेक्ष 254, पट्टी तहसील में 850 के सापेक्ष 142 तथा रानीगंज तहसील में 645 के सापेक्ष 156 भवनों की गणना हो चुकी है।
विज्ञापन

जनगणना कार्य में 72 सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रथम पाली में सुबह 8 से 11 बजे एवं दूसरी पाली में शाम चार से सात बजे तक जनगणना कार्य किया जा रहा है। जबकि 700 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सह जनगणना अधिकारी नैंसी सिंह ने बताया कि प्रदेश की रैंकिंग में जिला 52वें स्थान पर है। घर-घर पहुंचकर कर्मचारी भवनों की गणना कर रहे हैं। 20 जून तक जिले में जनगणना का प्रथम चरण चलेगा। सभी कर्मचारी जनगणना से जुड़े प्रश्नों को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर रहे हैं।


मोबाइल नेटवर्क से दिक्कत
जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों ने बताया कि ग्रामीण अंचल में मोबाइल नेटवर्क के कारण डाटा फीड करने में दिक्कत आ रही है। भवन का मैप जियो टैगिंग कर पोर्टल अपलोड करना है लेकिन नेटवर्क धीमा होने के कारण काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed