फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   DM strict on private schools, action will be taken against charging excess fees

Pratapgarh News: निजी स्कूलों पर डीएम सख्त, अधिक फीस वसूली पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
DM strict on private schools, action will be taken against charging excess fees
जिले के निजी विद्यालयों में मनमाना शुल्क वसूली एवं अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि, किताबों, ड्रेस एवं अन्य सामग्री की अनिवार्यता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। डीएम ने डीआईओएस को निर्देश दिया कि जनपद के सभी निजी विद्यालयों की शुल्क वृद्धि से संबंधित जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यदि कोई विद्यालय अभिभावकों से निर्धारित शुल्क से अधिक फीस वसूलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी निजी विद्यालय को नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से 60 दिन पहले अपनी वेबसाइट एवं विद्यालय के सूचना पट्ट पर शुल्क विवरण सार्वजनिक करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में अधिनियम लागू होने के 30 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कहा कि कोई भी विद्यालय लगातार पांच शैक्षणिक वर्षों के भीतर विद्यालय की ड्रेस में परिवर्तन नहीं करेगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed